पुनहाना की जनता ने विधायक बनाया तो 36 बिरादरी को साथ लेकर करूंगा रिकॉर्ड तोड विकास कार्य : यादराम गर्ग।
भाजपा नेता लाला यादराम गर्ग मेवाती को पुनहाना के गुबराढी गांव में मिला जनता का भारी समर्थन। -फूल मालाओं से ढोल नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।
नूंह, आस मोहम्मद। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता लाला यादराम गर्ग मेवाती का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भाजपा ने भले ही अभी टिकटों का वितरण नहीं किया हो लेकिन उन्हें भरोसा है कि भाजपा पुनहाना से लाला यादराम गर्ग को ही अपना टिकट देगी और पुनहाना से यादराम गर्ग ही मोहम्मद इलियास और रहीसा को चुनावी मात देकर पुनहाना से भाजपा की टिकट को जिता सकते हैं। शुक्रवार को विधानसभा के गुबराढी गांव में ग्रामीणों द्वारा लाला यादराम गर्ग का भव्य स्वागत समारोह कर समर्थन कार्यक्रम किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाजपा में शामिल होते हुए लाला यादराम गर्ग के चुनावी मिशन में समर्थन दिया।
इस दौरान अपने सम्मान और समर्थन समारोह से खुश होकर लाला यादराम गर्ग ने कहा कि पुनहाना विधानसभा क्षेत्र की जनता का उन्हें सभी गांवों में भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। अगर पुनहाना की जनता ने उन्हें पुनहाना से विधायक बनाया तो वो पुनहाना की 36 बिरादरी को साथ लेकर रिकॉर्ड तोड विकास कार्य कराएंगे। यादराम गर्ग ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो पिछले 20 सालों से सक्रिय राजनीति में रहकर जनता की समस्याओं को जमीनी स्तर से जान चुके हैं।
वो पिछले एक साल से लोगों की समस्याओं को गांव गांव और घर घर जाकर सुन रहे हैं और जनता से जबान दे रहे हैं कि विधायक बनते ही आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जनता जानती है कि यादराम गर्ग जबान के पक्के और ईमानदार व्यक्ति हैं, जो कहते हैं वही करते हैं। इसलिए जनता का उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। इस दौरान यादराम गर्ग ने ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत व सम्मान समारोह से खुश होकर कहा कि आप लोगों ने जो ये पगड़ी बांधी है इसे कभी झुकने नही दिया जाएगा। इस दौरान गांव के सैकड़ों ज़िम्मेदार लोग मौजूद रहे।

