सतयुग दर्शन ट्रस्ट एवं सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा सम्मानित किया गया

फरीदाबाद, हरियाणा | सतयुग दर्शन ट्रस्ट के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा ट्रस्ट एवं इसके अंतर्गत संचालित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्म सरोवर में आयोजित हरयाणा विजन 2047 के अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा स्थापित ध्यान कक्ष अर्थात समभाव समदृष्टि के स्कूल को “Best Tourist Place Award” (सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल पुरस्कार) तथा सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को “Outstanding Contribution to Music and Performing Arts Award” (संगीत एवं प्रदर्शन कलाओं में उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार) से सम्मानित किया गया।यह सम्मान संस्था द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, भारतीय संस्कृति एवं संगीत परंपरा को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना का विकास करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतीक है । सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र का उद्देश्य केवल संगीत की शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मिक उन्नति, अनुशासन, संवेदनशीलता और संस्कारों से जोड़ना भी है, ताकि वे एक अच्छे साधक बनने के साथ-साथ समाज के उत्थान में भी अपना योगदान दे सकें।

चेयरपर्सन श्रीमती अनुपमा तलवार ने अवगत कराया कि वर्तमान में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की देशभर में 22 शाखाएं संचालित हैं, जहाँ विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत सहित विभिन्न संगीत विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। संस्था विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के समान अवसर उपलब्ध कराती है। इसके अतिरिक्त, संस्था के विद्यार्थियों ने बाली, दुबई, कुवैत, और श्रीलंका जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया है। संगीत कला केंद्र के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में एक विशेष नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस नृत्य के बोल “पायो री मेंने आत्म स्वरुप है पायो” इस प्रस्तुति को वहां उपस्थित सभी सज्जनों ने खूब सराहा ll
प्राचार्य दीपेंन्द्र कांत ने बताया कि यह उपलब्धि संस्था के मार्गदर्शकों, प्रबंधन, शिक्षकों, केंद्र प्रभारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी एवं आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं । यह सम्मान संस्था को संगीत शिक्षा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।संगीत कला केंद्र का संकल्प है कि संगीत को केवल कला या मनोरंजन का माध्यम न मानकर, उसे आत्मिक जागृति, संस्कार निर्माण और समाज सुधार का सशक्त माध्यम बनाया जाए।

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि आज के समय में मानव जीवन को सदाचार, सद्व्यवहार एवं सत्य-धर्म की राह दिखाने और समभाव-समदृष्टि के अनुरूप जीवन जीने की कला सिखाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसी जनकल्याणकारी उद्देश्य को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रवक्ता ने खुशखबरी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा समभाव-समदृष्टि के निःशुल्क स्कूल (School of Equanimity and Even-Sightedness) की पाँच नई शाखाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। इन स्कूलों का उद्घाटन 29 नवम्बर 2026 को पंचकूला, 30 नवम्बर 2026 को अम्बाला, 20 दिसम्बर 2026 को मुरादाबाद, 6 मार्च 2027 को लुधियाना तथा 7 मार्च 2027 को जालंधर में होगा। स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य वर्तमान समय में मानव जीवन को अशांति, असंतोष एवं विषम भाव-स्वभाव से मुक्त कर सदाचार, सद्व्यवहार और सत्य-धर्म पर आधारित जीवन जीने की दिशा प्रदान करना है। समभाव-समदृष्टि की युक्ति के अनुशीलन द्वारा व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप का बोध कर संतोष, धैर्य एवं विवेकशीलता जैसे सद्गुणों को जीवन में आत्मसात कर सकता है। यह युक्ति मनुष्य को सुख-दुःख, मान-अपमान जैसी विभिन्न परिस्थितियों में संतुलित रहने तथा सभी के प्रति बिना भेदभाव के आत्मीयता और सद्भावपूर्ण व्यवहार अपनाने में समर्थ बनाती है।परिणामस्वरूप व्यक्ति अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए निष्काम सेवा और परोपकार की भावना से जनकल्याण में योगदान देने योग्य बनता है। इन स्कूलों में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा समाज के सभी वर्गों के लोग इस पहल से जुड़ सकेंगे।स्कूलों में प्रवेश एवं नामांकन संबंधी जानकारी के लिए अम्बाला में 9896038571 तथा पंचकूला में 9216512515 पर संपर्क करें।

वसुंधरा, सेक्टर-89, भूपानी, फरीदाबाद

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.