पूर्व सरपंच को बंधक बना बदमाशों ने की एक करोड़ की डकैती

फरीदाबाद। फरीदाबाद में पांच हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ रुपये की नकदी लूट लिए। जिस वक्त वारदात हुई, प्रॉपर्टी डीलर घर में अकेला था और सोया हुआ था। इसी वक्त बदमाश दीवार तोडक़र घर में घुसे और उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद उसे चारपाई पर ही रस्सियों से बांध दिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और मामले की जांच की। पीडि़त ने बताया कि उसने एक जमीन की डील की थी, जिसकी शनिवार को रजिस्ट्री होनी थी। इसी रजिस्ट्री के लिए यह बड़ी रकम घर में रखी थी। पुलिस मकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाली रही है।

फतेहपुर तगा निवासी अब्दुल करीम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता हैं। उसके भाई अरशद सरपंच रह चुके है। अब्दुल के मुताबिक, उन्हें शनिवार को जमीन की कुछ रजिस्ट्रियां करानी थीं। इसके लिए उन्होंने घर में बड़ी रकम रखी हुई थी। यह रकम उसे कुछ बेची गई जमीन से प्राप्त हुई थी। इसी नकदी को बदमाशों ने निशाना बनाया। अब्दुल करीम के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार रात वह घर पर अकेला था, परिवार के लोग बाहर गए थे। करीब ढाई बजे पांच हथियारबंद बदमाश घर की दीवार तोडक़र अंदर दाखिल हुए। जिस वक्त बदमाश अंदर पहुंचे, वह गहरी नींद में था। बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे चारपाई पर ही रस्सियों से बांध दिया। एक बदमाश उस पर बंदूक तानकर वहीं खड़ा हो गया, जबकि चार अंदर कमरों में घुस गए। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी के दरवाजे तोड़ दिए। बेड भी खंगाला।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.