जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, अभ्यर्थी समय रहते डाउनलोड करें प्रवेश पत्र : डीसी आयुष सिन्हा

फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 28 नवंबर 2026 को फरीदाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उपायुक्त ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए निर्धारित लिंक के माध्यम से समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा उसमें अंकित परीक्षा केंद्र, तिथि एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.