कांग्रेसी नेता अनिल नेताजी ने किया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र का स्वागत
फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का आज फरीदाबाद आगमन पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने टोल टैक्स पर शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर संजय दत्त व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का फरीदाबाद की धरती पर पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक कांग्रेसी में उत्साह का माहौल बना हुआ है क्योंकि हरियाणा कांग्रेस के दो मजबूत स्तम्भ आज फरीदाबाद में पहुंचे है। इस दौरे के दौरान जहां वह केंद्र व प्रदेश की तानाशाही सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार भी करेंगे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने गगनचुंबी नारे लगाकर दोनों ही शीर्ष नेताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम लाल कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता गौरव चौधरी विवेक आदि मौजूद है
