एच. एस. मलिक ने पौधारोपण कर सादगी से मनाया जन्मदिन

फरीदाबाद। जाट समाज के महासचिव एच. एस. मलिक ने अपने जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग, शुभचिंतक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एच. एस. मलिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में एच. एस. मलिक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढिय़ों के बेहतर भविष्य की नींव है। इस अवसर पर जाट समाज के प्रधान जेपीएस सांगवान, पूर्व आईपीएस महेंद्र सिंह श्योराण, एसएस मान, शिवराम तेवतिया, जगबीर तेवतिया, बलजीत नर्वत, सूरजमल, एच.एस. दहिया, जीएस दहिया, अजय नर्वत, टी.एस. दलाल, दरयाब सिंह, चौ. जितेंद्र, विंग कमांडर हरीचंद मान, रामरतन नर्वत, सुरेंद्र सिंह, रतन सिंह सिवाच,अजित दलाल सिंह अनेक महिला व पुरूष मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.