संतुलन बिगडऩे से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

फरीदाबाद। नेशनल हाईवें नंबर 19 पर सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास रविवार देर रात हुए सडक़ हादसे में एक 28 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला और वृंदावन जा रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनोके हवाले कर दिया है। सेक्टर 31 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 साल का विजय गौतम अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में किराये पर रहता था। इसके परिवार में उसकी पत्नी सहित एक बेटा और बेटी साथ में रहते है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। मूल रूप से वह हरदोई यूपी का रहने वाला था और पिछले कई सालों से गाजियाबाद में रह रहा था।

पुलिस जांच अधिकारी अजरूद्दीन ने बताया कि रविवार की देर रात को वह गाजियाबाद से वृंदावन जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था। पुलिस के मुताबिक उसकी बाइक के पीछे जूस की बोतलों की एक पेटी बंधी हुई थी। जिससे उसकी बाइक का बेलेंस बिगड़ गया और उसकी बाइक कंट्रोल खोकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें विजय गौतम की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.