भाजपा सरकार द्वारा जनहित की जानकारियां जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: सैनी
आसिफ इसराईल कुरैशी ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ इसराईल कुरैशी ने आज नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण मुलाकात हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार के सानिध्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर आसिफ इसराईल कुरैशी ने मुख्यमंत्री को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में किए जा रहे संगठनात्मक एवं जनसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आसिफ कुरैशी को पार्टी संगठन के लिए सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें और सरकार द्वारा कराए जा रहे जनहितकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों के कार्य किसी कारणवश लंबित हैं, उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निवारण करवाना चाहिए, ताकि आमजन को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
इस मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनानेए समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हुई। इस अवसर पर आसिफ कुरैशी के भाई आकिब कुरैशी भी मौजूद रहे। श्री आकिब ने भी मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार का भी स्वागत किया।
