“वंदे सरदार एकता पदयात्रा को पहले दिन गांव-गांव में मिला अपार जन समर्थन”

नूह : आयोजन समिति के प्रवक्ता और मीडिया प्रमुख नदीम खान ने बताया कि वंदे सरदार एकता पदयात्रा 10 दिनों की यात्रा का पहला दिन ऐतिहासिक उत्साह और जन समर्थन के साथ संपन्न हुआ। यह यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने, तथा मेवाती शहीद हसन खां मेवाती के बलिदान के 500 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आरंभ की गई है।
यात्रा के पहले दिन पदयात्रा का भव्य स्वागत नूह सचिवालय सालाहेड़ी, फिरोज़पुर नमक, सलम्बा, घासेड़ा, छपेड़ा, छछेड़ा और आलदूका में किया गया, जहाँ ग्रामीणों ने फूल मालाओं और नारों के साथ यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया।पदयात्रा जब इन गांवों से होकर निकली तो सभी समुदायों के युवा, बुजुर्ग, महिलाएँ और सामाजिक संगठन बड़ी संख्या में शामिल हुए। जन समर्थन ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का नया संचार किया।स्थानीय लोगों ने कहा कि सरदार पटेल की एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का यह अभियान सराहनीय है और इससे समाज में भाईचारा, एकता व राष्ट्रभक्ति का संकल्प और भी मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वसिष्ठ नें कहा कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़ना, युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करना और सरदार पटेल के विचारों को पुनः जन-जन तक पहुँचाना है।इस अवसर पर नरेन्द्र पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, सरदार गुरू चरण सिंह, रमेश मानुवास,नरेन्द्र शर्मा, हकीम आस मोहम्मद (सदस्य, हरियाणा गौ सेवा आयोग),
असलम गोरवल, इंजीनियर सहूद अरदुका,अंजुम इस्लाम (महिला यात्रा प्रमुख),रफीक मास्टर, इमरान सरपंच घासेड़ा,आस मोहम्मद, डॉ. इस्लाम टाई,जाकिर कोटला, इमरान सरपंच फिरोज़पुर नमक,अब्दुल्लाह सरपंच नंगली, मुस्तकीम,सुरेन्द्र आर्य पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,सबिला जंग, जफरुद्दीन (अध्यक्ष),फजरुद्दीन भादस
सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.