फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा 19 से 21 दिसम्बर तक जी स्टूडियो में किया जाएगा ग्रैन्ड फिनाले का आयोजन

विश्वस्तरीय फैशन कोरियोग्राफर शाय लोबो ओर यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ ब्यूटी पेजेन्ट इंडस्ट्री में मचेगा धमाल*

हरियाणा / फॉरएवर स्टार इंडिया सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले 19 से 21 दिसंबर तक जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा। ग्रैन्ड फिनाले के मंच पर फॉरएवर मिस इंडिया, मिसेज इंडिया और मिस टीन इंडिया ब्यूटी पेजेन्ट्स के विजेताओं की क्राउनिंग सेरेमनी भी की जाएगी। होटल रॉयल ऑर्किड को इस आयोजन का हॉस्पिटैलिटी पार्टनर बनाया गया है। प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय फैशन कोरियोग्राफर शाय लोबो इवेन्ट की कोरियोग्राफी और निर्देशन करेंगे। शाय लोबो फैशन जगत का एक जाना-माना नाम हैं तथा वे शाहरुख खान, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम कर चुके हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर इस आयोजन में देशभर से चुने गए 9 फैशन डिजाइनर, 9 मेकअप आर्टिस्ट और 9 हेयरस्टाइलिस्ट भाग लेंगे। इवेन्ट में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनर अपने कलेक्शन पेश करेंगे वहीं मेकअप आर्टिस्ट्स और हेयर स्टाइलिस्ट्स भी अपनी टीम के साथ हुनर का प्रदर्शन करेंगे। फॉरएवर स्टार इंडिया के फाउन्डर और सीईओ राजेश अग्रवाल एवं डायरेक्टर जया चौहान पर्सनल मेन्टरशिप, ग्रूमिंग और ट्रेनिंग देकर प्रतिभागियों के टैलेन्ट को निखारेंगे। राजेश अग्रवाल ने बताया कि फॉरएवर स्टार इंडिया की वेबसाइट www.fsia.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.