हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन हरियाणा राज्य इकाई की बैठक सम्पन्न, लिए अहम फैसले
राज्य चेयरमैन राजकमल की अध्यक्षता हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन, हरियाणा इकाई की बैठक सम्पन्न हुई।राज्य सचिव अजय कुमार शर्मा ने अतिथियों को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया तथा राज्य कोषाध्यक्ष रिशाल सिंह ने मंच संचालन किया। सर्वप्रथम कश्मीर के पहलगाव में आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया। स्काउटिंग प्रार्थना के बाद बैठक शुरू की गई ।बैठक में हरियाणा राज्य के अधिकांश जिलों से लोगों ने भाग लिया तथा बैठक में पिछली आम सभा बैठक के मिनिट्स को कन्फर्म किया गया।
राज्य परिषद् के लिए अलका गुप्ता उपाध्यक्ष (गाइड सेक्शन) तथा अजीत सिंह तेवतिया उपाध्यक्ष (स्काउट सेक्शन) के लिए चुना गया है। कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें राज्य स्तर पर लाला राम को का चीफ कमिश्नर ,सिल्क नरवाल को स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर, सुनीता को संयुक्त सचिव (गाइड सेक्शन), समय सिंह को संयुक्त सचिव(स्काउट सेक्शन), प्रदीप को संयुक्त ट्रेनिंग कमिश्नर सर्व सम्मति से चुना गया है। अंत में राज्य चेयरमैन राजकमल व अंतरराष्ट्री आयुक्त डॉ एन के जोशी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय हेडक्वार्टर कमिश्नर श्यामदत्त कौशिक एवं दिल्ली राज्य के ट्रेनिंग कमिश्नर एम डी. जोशी ने पर्यवेक्षक का कार्य किया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम का त्याग पत्र मंजूर किया गया। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण फैसले सर्वसम्मति से पास किए। राष्ट्रीय गान के बाद कार्यक्रम पूरा होने के बाद एक रैली निकाली गई जिसमें पहलगाव में आतंकवादियों द्वारा किए गए कुकृत्य की निंदा की तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।बैठक में संस्था के पैनल वकील उमेश व एडवोकेट अनिल कुमारी मौजूद रही।
