महिलाओं को सम्मान सर्वोपरि: चरण सिंह

भाजपा महिला मोर्चा ने डेढ़ सौ महिलाओं को सम्मानित किया

पलवल।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, पलवल द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या 150 के करीब थी आज के कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह दोनों किए गए सभी बहनों का सम्मान किया गया बहुत ही उमंग और उल्लास के साथ सभी बहनों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया

इस गरिमामयी अवसर पर हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया जी, बहन टीना बेंटिक जी( राष्ट्र स्तर पर सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा), श्रीमती रतना गौतम जी (श्री गौरव गौतम जी खेल मंत्री हरियाणा) की माताजी, बहन अलका जी महिला दिवस कार्यक्रम की प्रदेश सहसंयोजक, और समस्त भाजपा महिला मोर्चा की टीम के साथ गणमान्य बहने उपस्थित रही। आज के इस कार्यक्रम की संयोजक आशा भारद्वाज (भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा )और सहसंयोजक कृष्णा सिंह जी रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.