PM मोदी ने बच्चों से पूछा- टिफिन लाए हो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे संसद के सेंट्रल हॉल में स्कूल स्टूडेंट्स से मिले और उनसे बातचीत की। मोदी ने बच्चों से पूछा कि खाने का डिब्बा लेकर आए हो या नहीं। बच्चों के मना करने पर PM हंसकर बोले- बताओ तो मैं खाऊंगा नहीं।

इसके अलावा PM ने बच्चों को सूर्योदय योजना के बारे में समझाया और बताया कि ये कैसे क्लाइमेट चेंज के खिलाफ अच्छी पहल है। उन्होंने बच्चों से 2047 तक का लक्ष्य पूछा। बच्चों ने बताया कि 2047 तक देश को विकसित बनाना है। पीएम ने बच्चों के साथ जय हिंद के नारे भी लगाए।

PM मोदी ने बच्चों से 3:27 मिनट की बातचीत का वीडियो X पर शेयर किया। PM ने बच्चों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस और देश के विजन को लेकर सवाल किए।

अगर आपने चार्जर लगाया तो चार्जिंग वहीं से हो जाएगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल भी चार्ज हो जाएंगे। पेट्रोल-डीजल का जो खर्चा है वो भी नहीं होगा। पॉल्यूशन नहीं होगा और अगर बिजली बची तो सरकार उसे खरीदेगी और आपको उसके पैसे देगी।

मतलब आप घर बिजली पैदा करके बेच सकते हैं। प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ जय हिंद के नारे लगाए।

नेताजी की 128वीं जयंती के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सेंट्रल हॉल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.