योग दिवस 2024 : योग के प्रतिदिन अभ्यास से बीमारियों को दूर किया जा सकता है: कमलेश शास्त्री

गुरुग्राम।  10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम द्वारा संचालित चिल्ड्रन होम के बच्चों एवं अधिकारी कर्मचारी गणों ने मिलकर योग किया और संदेश दिया कि योग के प्रतिदिन अभ्यास से स्वस्थ जीवन शैली को हम प्राप्त कर सकते हैं आज की भाग दौड़ जिंदगी में हम अपने शरीर के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं जिस कारण से हम अस्वस्थ हो जाते हैं और गंभीर बीमारियों में ग्रस्त भी हो जाते हैं इसलिए प्रतिदिन योग अभ्यास करते रहना चाहिए और शरीर से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है इसी कड़ी में मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री जी द्वारा सभी को योग कराया गया और स्वस्थ रहने के लिए योग अभ्यास की सलाह दी गई।

और कहा कि पतंजलि योग पद्धति अनुसार योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है योग का मतलब जोड़ना है इसलिए अपने शरीर में ताकत एवं प्राणायाम इत्यादि से सांसों को जोड़ा जा सकता है ।

इस अवसर पर चिल्ड्रन होम की अधीक्षक समिता बिश्नोई, लेखाकार परमजीत कौर, स्टोर कीपर एवं लेखाकार किरण, लिपिक प्रदीप, प्रोबेशन ऑफीसर गीता बत्रा, योग टीचर कविता इत्यादि कर्मचारी गण व बच्चे उपस्थित रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.