नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर रंजीता मेहता के साथ नाचे कार्यकर्ता
रंजीता मेहता ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला,
पंचकूला। हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने पर इंदिरा कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई और लड्डू बांटे। रंजीता मेहता के साथ कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते भी नजर आए।
रंजीता मेहता ने देशवासियों को नरेंद्र मोदी के तीसरी बार कार्यभार संभालने पर बधाई दी और कहा कि अब देश का स्वर्णिम भविष्य लिखा जाएगा। रंजीता मेहता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है। कालोनी में रहने वाले लोगों ने भी इस बार भाजपा के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान किया। उन्होंने बताया कि राजीव इंदिरा कालोनी के विभिन्न बूथों पर भी भाजपा ने शानदार बढ़त हासिल की। रंजीता मेहता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।
उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस में भावी प्रत्याशी बनने की होड़ लगी हुई है। ऐसे-ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता खुद को भावी प्रत्याशी बता रहे हैं, जिन्होंने अपने बूथ पर भी जीत हासिल नहीं की।
रंजीता मेहता ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन अपने सेक्टर 8 के बूथ पर कांग्रेस को जीत नहीं पाए। शहर में जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाकर खुद को भावी प्रत्याशी बताने वाले रविंद्र रावल के बूथ पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें, तो शशि शर्मा, प्रदीप चौधरी, अक्षयदीप चौधरी, आर के कक्कड़, दलबीर सिंह, सुधा भारद्वाज जैसे कई कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता अपने घर के पास बने पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस को जीत नहीं पाए। इस अवसर पर पारस नाथ, सुंदर, सत्यनारायण, सतीश सह शक्ति केंद्र, सतवीर, शीशपाल, रीटा, माला, लक्ष्मी, सन्नी मौर्य, शेखर, संजीत कुमार सिहं, छोटू साहू, विजय कुमार, भीम, गोल्डी, राम शरण, सोनू प्रजापति भी उपस्थित रहे।
