भाजपा सरकार में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं : प्रियंका अग्रवाल

गैंगरेप के विरोध में महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

फरीदाबाद। फरीदाबाद में चलती कार में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने पूरे देश को आक्रोश से भर दिया है। इस घटना के विरोध में बुधवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पीसीसी डेलिगेट व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सैंकड़ो महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ के भाजपा विधायक के कार्यालय के सामने भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए पीडि़ता को न्याय दिलाने व दोषियों को पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने हेतु जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कहा की फरीदाबाद में हुई इस अमानवीय घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

आज भाजपा से सरकार की लचर कानून व्यवस्था और अपंग हो चुके प्रशासनिक तंत्र की वजह से फरीदाबाद में महिला अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। नए साल के वक्त जब पुलिस प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट पर रहने का दावा किया जाता है, ठीक उसी वक्त शहर के बीचों-बीच चलती कार में एक महिला को घंटों बंधक बना कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाना इस सरकार के मुंह अपराधियों द्वारा कालीख पोते जाने के समान है। नायब सैनी सरकार में दिन-दहाड़े मर्डर, लूट और गैंगरेप की घटनाएं अब आम खबर बन चुकी हैं। आज भाजपा सरकार में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं और डर के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आरोपियों को संरक्षण देने वाली सत्ता संरचना की तरह व्यवहार कर रही है।

महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले, तमाम तरह के झूठे दावे करने वाले भाजपाइयों व सत्ताधीशों को आज शर्म करनी चाहिए। प्रियंका अग्रवाल ने आगे कहा की आज कांग्रेस पार्टी इस सरकार से मांग करती है कि पीडि़ता को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए, दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर पीडि़ता को पूर्ण न्याय दिया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से महिला कांग्रेस महासचिव सोनू अहलावत व गजना लाम्बा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, सेवादल प्रदेश सचिव सगीरन खान, नसीमा शेख, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री धर्मवती, मंजू, सरोज भाटी, आशा अग्रवाल, सुनीता पांचाल, मोनिका मित्तल, रेखा प्रधान, प्रीति सैनी, दीप्ती शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.