मांगों का समाधान नहीं होने पर आगे बढ़ाएंगे हड़ताल : नरेश शास्त्री

निगम कर्मचारियों की हड़ताल रही जारी, सरकार पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप

फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर एक मई से चल रही हड़ताल के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 10 मई तक कर्मचारियों की मांगो का समाधान करवाए अन्यथा 11 मई से संघ इस हड़ताल को आगे बढ़ाएगा। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही । हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर के मुख्य बाजारों मैं कूड़े के ढेर लगे हुए हैं एवं कॉलोनी की गलियों में नालियों का पानी सडक़ों पर आया बदबू और गंदगी से जनता का हुआ बुरा हाल।

निगम कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम मुख्यालय पर विशाल आक्रोश सभा कर सरकार की वायदा खिलाफी एवम् हठधर्मिता के खिलाफ लगाए नारे  इस प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार को दी चेतावनी और कहा कि सरकार पालिका परिषद निगमों एवम् फायर कर्मचारियों का शोषण कर रही है फायर के कर्मचारी जो पिछले एक महीने से हड़ताल पर है,उन कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने एवं शहिद भवी चंद व रणबीर को न्याय देने की सरकार की मंशा नहीं है शास्त्री ने कहा कि कालका स्टील कंपनी में जान गंवाने वाले कंपनी मज़दूरों के परिवार आज तक न्याय के लिए भटक रहे हैं उनको नहीं मिला कोई मूवावजा संघ इन परिवारों के न्याय की लड़ाई भी लड़ रहा  विशाल आक्रोश सभा की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की  तथा मंच का संचालन सचिव महेंद्र कुडिय़ा ने किया।

कर्मचारियों को राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री , राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ  करतार सिंह जागलान, जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने भी संबोधित किया नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् बलबीर बालगुहेर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की चिंता करता है इसलिए सरकार के दमन भेदभाव वायदा खिलाफी के बाद भी हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित नहीं कर रहा है नेताओं ने कहा कि हमने सरकार से बार-बार अपील की है कि वह बातचीत कर हमारी न्याय उचित मांगों को पूरा करें।  लेकिन सरकार पालिका परिषद नगर निगम एवं फायर के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार करते हुए आंदोलन को लंबा करने एवं आंदोलनकारी को डराने धमकाने का काम कर रही सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को एवं फायर कर्मचारी की मांगों का समाधान नहीं करना चाहती ।

सभा को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि आज हमारी हड़ताल का 8 वा दिन है निगम प्रशासन चोरी छुपे शहर में काम करने की कोशिश कर रहा है उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सरकार ने हड़ताल में दखल देकर अभी तक हमारे नेताओं से कोई वार्ता करने का प्रयास नहीं किया है यदि सरकार हड़ताली कर्मचारियों की समस्या का निदान नहीं निकाला तो हड़ताल अनिश्चित कालीन हड़ताल में तब्दील कर दी जायेगी।  आज की हड़ताल में अन्य के राज्य उपाध्यक्ष कमला देवी अनूप चिंडालिया राज्य सचिव एवम् प्रधान सीवरमैन कर्मचारी यूनियन,वेदप्रकाश शर्मा राज्य सह सचिव, वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया, उप प्रधान सुदेश कुमार जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला , राकेश चिंडालिया सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनन्द ढक़ोलिया, जितेन्द्र छाबड़ा, देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन,  महेश शर्मा, हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी यूनियन, सुरेन्द्र, जयबीर मनोज शर्मा , चालक यूनियन के प्रधान महेश फोगाट, वेद भड़ाना, फायर कर्मचारी नेता बृजमोहन डागर मेघश्याम, सीवरमैन यूनियन से मनोज सौदे, विशाल मास्टर अनिल, अमरचंद, ओमपाल खांडिया,  सफाई कर्मचारी यूनियन से जोन प्रधान नरेश भगवाना आदि उपस्थित रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.