भाजपा सरकारों में शहरों की तर्ज पर हो रहा गांवों का विकास : विनय भाटी
साहूपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच मनोज भाटी का ग्रामीणों ने किया स्वागत
फरीदाबाद। साहूपुरा गांव के नवनिर्वाचित सरपंच मनोज भाटी का आज पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय भाटी के संयोजन में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सरपंच मनोज भाटी को ग्रामीणों ने जीत की बधाई देते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और आशा जताई कि वह अब गांव के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमर राजपूत, डॉ श्याम सिंह रावत, भगवत सिंह भाटी, सुमन्त सिंह रावत, आलोक रावत, जोगिंदर रावत, दुर्गेश भाटी, जीत नंबरदार, अजीत भाटी, राम अवतार, मुकेश भाटी, राजू पंडित, महेंद्र सरपंच सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस मौके पर विनय भाटी ने कहा कि केंद्र में मोदी और हरियाणा में नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर वर्ग का उत्थान करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है, आज शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास किया जा रहा है और लोगों को तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सरपंच भी अब सरकार के साथ जुडक़र गांवों के विकास को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर गांव साहूपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच मनोज भाटी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत गांव की जनता की जीत है और जो विकास का वायदा उन्होंने लोगों से किया है, उसे पूरा करेंगे और गांव को विकास के मामले में अव्वल बनाने का काम करेंगे।
