प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांवों और पंचायतों में हो रहा तेज़ी से नया विकास : विनय भाटी

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर भाजपा नेता ने किया गांवों मेंं जनसंपर्क

फरीदाबाद। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ‘गांव चलो,बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के आदेशानुसार पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने तिगाँव विधानसभा के तिगाँव मधावली अरुआ शाहपुरा खादर में जनसंपर्क करके लोगों से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की विचारधारा, नीतियों और लक्ष्य के बारे में उद्बोधन रखा। उन्होंने बताया कि गत 11 वर्षों के दौरान भाजपा द्वारा किए व्यवस्था परिवर्तन एवं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए महिला कल्याण,युवा कल्याण एवं गरीब कल्याण की योजनाओं तथा पारदर्शिता की विस्तृत चर्चा की। लगातार तीसरी बार केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।

सभी ने 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम करने के संकल्प लिया। श्री भाटी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांवों और पंचायतों में तेज़ी से नया विकास हो रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ पंचायतें सशक्त बन रही हैं, महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं और हर गांव आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा, यह संकल्प और यह निरंतर प्रगति – विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है।

प्तपंचायतों का यह प्तनवनिर्माण देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय कर रहा है!  सशक्त पंचायत, सशक्त भारत। श्री भाटी ने कहा कि 12 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी पंचायती राज संस्थाओं को अधिक समावेशी और उत्तरदायी बना रही है, जिससे ग्रामीण भारत में परिवर्तन की गति मजबूत हो रही है।इस अवसर पर जिसमें मुख्य रूप से गांव मधावली में सरपंच बृजेश शर्मा जी और गांव के अन्य लोग मौजूद रहे और गांव अरुआ में पूर्व सरपंच चरण सिंह जी, वह गांव समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.