एक अभियान जिंदगी के नाम’ के तहत अजय गॉड का जन्मदिन बना जन-जागरूकता का संदेश
विदाउट हेलमेट बाइक चालकों को बांटे गए 100 हेलमेट, ट्रैफिक नियमों की दिलाई गई शपथ
फरीदाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के राजनीतिक सचिव रहे अजय गॉड का जन्मदिन इस वर्ष समाज के नाम समर्पित रहा। ‘एक अभियान जिंदगी के नाम’ के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे सैकड़ों लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट वितरित किए गए और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार सुखवारिया, अरविन्द बक्शी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी किसी की जान ले सकती है, इसलिए हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय गॉड ने कहा कि आज सड़क दुर्घटनाओं में असमय मौतों की सबसे बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है। एक छोटी गलती पूरे परिवार को बिखेर सकती है। उन्होंने ‘एक अभियान जिंदगी के नाम’ की पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर इस तरह का जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया गया है।
कार्यक्रम में फरीदाबाद पुलिस के ट्रैफिक ताऊ ने भी लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और हेलमेट पहनने के फायदे बताए। मौके पर 100 हेलमेट वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई।
इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में विशेष सहयोग राकेश कुमार मौर्य (जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा), रिंकू खनगवाल (जिला कार्यकारिणी सदस्य), राजपाल, शोभित अरोड़ा (जिला महामंत्री) सहित अनेक पदाधिकारियों का रहा।
इसके अलावा कार्यक्रम में अरविंद बक्शी (एक अभियान जिंदगी के नाम), रविंद्र पाल सिंह (एक अभियान जिंदगी के नाम) चंदन, उमा शर्मा, गुंजन नायक, राकेश शर्मा, वेद नारायण, दिनेश भारद्वाज, ओल्ड फरीदाबाद ट्रैफिक ZO-3 संजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने संकल्प लिया कि ‘एक अभियान जिंदगी के नाम’ के तहत आगे भी ऐसे जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित सड़क संस्कृति के लिए प्रेरित किया जाएगा।
