तुलसी पूजन दिवस पर राहगीरों को तुलसी का पौधा वितरित किया
तुलसी पूजन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है: देवेन्द्र अग्रवाल(देबू)
फरीदाबाद। सेक्टर-37 अशोका एन्कलेव भाग-3 में जिला शिकायत निवारण समिति, फरीदाबाद के सदस्य और सीएम विडों एमिनेंट पर्सन देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) के कार्यालय पर तुलसी पूजन दिवस पर राहगीरों को तुलसी का पौधा वितरित किया गया। इस मौके पर देवेन्द्र अग्रवाल(देबू) ने कह ा कि सनातन परंपरा में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि देवी स्वरूप माना गया है. इसी भावना को जीवित रखने के लिए हर वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है. उन्होनें कहा कि यह भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण को जोडऩे वाला विशेष पर्व है। देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पद्म पुराण सहित कई पुराणों में तुलसी पूजन को पुण्यदायी बताया गया है. मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु का भोग अधूरा रहता है. इसलिए घर में तुलसी का होना अत्यंत शुभ माना गया है. तुलसी पूजन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, संतान सुख, मानसिक शांति और ग्रह दोषों में कमी आती है. नियमित तुलसी पूजन से मन शांत रहता है और नकारात्मकता दूर होती है। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे
