जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, निगम मुख्यालय में आयोजित की गई ट्रेनिंग

फरीदाबाद । भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अधीन ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल एवं सेंसस कमिश्नर ऑफ इंडिया द्वारा आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के लिए चार्ज ऑफिसर एवं अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 5 एवं 6 मार्च 2026 को नगर निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जा रहा है, जिसका आज पहला दिन रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना विभाग, भारत सरकार से आए सहायक निदेशक कम डिविजनल जनसंख्या इंचार्ज फरीदाबाद कृष्ण कुमार तथा जिला समन्वय अधिकारी एवं मुख्य ट्रेनर प्रशांत शर्मा ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के अंतर्गत घरों की सूची तैयार करने, परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र करने तथा निर्धारित प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अधिकारियों को जनगणना कार्य को पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से फरीदाबाद शहर के जनगणना अधिकारी गौरव अंतिल भी मौजूद रहे।
निगम आयुक्त कम मुख्य जनगणना अधिकारी फरीदाबाद धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार विभिन्न जोन में अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिन्होंने आज इस प्रशिक्षण में भाग लिया।

जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें चार्ज अधिकारी के रूप में विकास कन्हैया (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी), सुमन रत्रा (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी), दिनेश (सुप्रिटेंडेंट), दीपा पब्बी (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी), सृष्टि बब्बर (क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी) तथा विनोद कुमार (जेडटीओ) शामिल हैं।

सहायक चार्ज अधिकारी के रूप में विजय सिंह (असिस्टेंट), संजीव (सुप्रिटेंडेंट), पंकज कुमार (असिस्टेंट), नरेश कुमार (असिस्टेंट), नरेश (इंस्पेक्टर) और सतीश (इंस्पेक्टर) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चार्ज क्लर्क के रूप में सतेंद्र, दशरथ, अजीत, मनु, विजय और ऋषिकेश की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अतिरिक्त जिला राजस्व अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, मास्टर ट्रेनर (ग्रामीण एवं शहरी), फरीदाबाद के तीनों तहसीलदार बल्लभगढ़, बड़खल, फरीदाबाद -कम-चार्ज अधिकारी, सभी जोनल टैक्सेशन अधिकारी-कम-चार्ज अधिकारी (शहरी), सदर कानूनगो (डीसी कार्यालय), संबंधित कानूनगो कार्यालय, नगर निगम फरीदाबाद द्वारा नामित जेई/अधिकारी तथा सभी जनगणना चार्ज क्लर्क (ग्रामीण एवं शहरी) भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय दायित्व है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संकलन और रिपोर्टिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं, ताकि आगामी जनगणना 2027 का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.