मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तीन पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

बल्लबभगढ़ से एक ही परिवार के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हुए

फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव हारने वाले निर्दलीय पार्षद बुधवार को पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। बल्लभगढ़ से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े राव रामकुमार भी आज भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले तीनों पार्षद एक ही परिवार के है और तीनों ने अलग-अलग वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडक़र भाजपा के उम्मीदवार को हराया था। फरीदाबाद में मार्च 2025 में मेयर और पार्षद पदों के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में बल्लभगढ़ से एक ही परिवार से तीन पार्षद चुने गए।

इन तीनो की जीत की प्रदेश में जमकर चर्चा हुई। तीनों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा ,जिसके चलते भाजपा के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। फरीदाबाद के वार्ड नंबर 42 से आजाद चुनाव जीतकर दीपक यादव पार्षद है। उनकी पत्नी रश्मि दीपक यादव भी वार्ड नंबर-43 से पार्षद बनी है। इसके साथ ही दीपक यादव का चचेरा भाई पवन यादव भी वार्ड-40 से पार्षद है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और तीनों को एक ही चुनाव चिन्ह मिला। दीपक यादव को चुनाव में 5,614 वोट मिले थे और उन्होंने 949 से उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार को हराया था। पत्नी रश्मि दीपक यादव को 9,931 वोट मिले थे उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 6,199 वोट से हराया था।

दीपक यादव के भाई पवन यादव को 6,189 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 2,125 वोट से हराया था। पार्षद दीपक यादव ने बताया कि साल 2010 में उनके चाचा राव राम कुमार ने निगम का चुनाव लड़ा था। जिसमें उनको वायुयान चिन्ह मिला था और वे जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। साल 2025 के चुनाव में भी उनको ये चिन्ह मिला था। पार्षद दीपक यादव ने बताया कि उनका परिवार सीएम सैनी की कार्यशैली से बेहद प्रभावित है। प्रदेश में विकास को लेकर जो उनकी सोच है उसी से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइंन की है। उनका मकसद अपने वार्ड का विकास करना है। उनके परिवार के तीन लोगों को वार्ड की जनता की सेवा करने का मौका मिल रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.