महिलाओं के लिए राजनीति में अपार संभावनाएं-रंजीता मेहता

चंडीगढ़। पापुलेशन रिसर्च सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एक परिचर्चा का आयोजन महिला सशक्तिकरण पर किया गया, जिसका थीम वीमेन एंपावरमेंट सम क्रिटिकल रिफ्लेक्शन रहा। इस कार्यक्रम में चीफ पैटर्न प्रोफेसर रेनू विग वाइस चांसलर पंजाब यूनिवर्सिटी रही। विशेष वक्ता हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता थीं।

इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने कहा कि देश में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने के बाद महिलाओं को उनका हक मिलेगा। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा में जब सीटों का परिसीमन होगा, तो विधानसभा में 124 विधानसभा सीट हो जाएगी, जिसमें 42 महिलाओं को विधायक बनने का मौका मिलेगा, जोकि काफी बड़ी संख्या है।

रंजीता मेहता ने कहा कि आरक्षण मिलने के बाद कोई भी आम लड़की सोच सकती है कि वह राजनीति में भी अपना कैरियर बना ले। रंजीता मेहता ने कहा कि जब मैं राजनीति में आई, तो लोग मजाक उड़ाते थे, महिला इस फील्ड में क्या करेगी? लेकिन एक बात हमेशा याद रखें, जब आपकी आलोचना होती है, तो आप सही राह पर चल रहे हैं।

कुछ समय बीत जाने के बाद आपकी क्षमता को देखते हुए लोग आपकी सराहना करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में अपार संभावनाएं हैं। पार्षद से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री तक बन जा सकता है, लेकिन अपना कार्य निष्ठापूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं जितना अच्छा एडमिनिस्ट्रेशन चला सकती हैं, उससे अच्छा कोई कार्य नहीं कर सकती। जब महिला एक घर चला सकती है, तो वह देश भी चला सकती है।

उन्होंने कहा कि नई कल्पना चावला और मदर टेरेसा जैसी होनी चाहिए। आज बेटियां किसी से काम नहीं है। विद्यार्थियों को नारी सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहिए। नारी सशक्तिकरण तभी हो सकता है, जब हम अपने आसपास की महिलाओं की क्षमताओं को समझें, उन्हें निर्णय करने की आजादी दें। इस अवसर पर सीनेट मेंबर और पूर्व डीएसडब्ल्यू सुखबीर कौर, पीआरसी स्टाफ के प्रोफेसर कोमल अब्बी, डॉक्टर सुखबीर सिंह, डा. मनमोहन सिंह, मनराज ग्रेवाल शर्मा, डॉक्टर तरुण बाला उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.