प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के आदेशो को अक्षरश: लागू कर कच्चे कर्मचारियों क़ो पक्का करे : नरेश शास्त्री

12 फरवरी क़ो हड़ताल का एलान, मांगे पूरी न होने पर  संघ बड़ा आंदोलन करने से नहीं हटेगा पीछे

फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अलग अलग सरकारी विभागो, बोर्ड व निगमो के सेंकड़ो अस्थाई व स्थाई कर्मचारियों ने ओपन थियेटर सेक्टर 12 सिटी पार्क में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान की अध्यक्षता में सभा  कि गई सभा का संचालन संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व राष्ट्रीय महासचिव ए श्री कुमार तथा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री उपस्थित रहे। सभा के बाद कर्मचारियों ने विशाल जुलूस निकालते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम फरीदाबाद को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का ज्ञापन व 12 फरवरी की हड़ताल का नोटिस देते हुए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव तक पहुंचाने की अपील की ।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और महासचिव ए. श्री कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पीएसयू को कोडिय़ां के में बेच रही है और सरकारी विभागों को सिकोड़ा जा रहा है। 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड्स बनाए गए हैं। यह मजदूरों की गुलामी का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि अखिलेश भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 23-26 जनवरी तक शिरडी महाराष्ट्र में होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रव्यापी आंदोलन का फैसला किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री  कर्मचारियों को संबोधित करते हुए  कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर दर्जनों टीमों का गठन किया गया है संघ का जाता अभियान 30 जनवरी से पंचकूला निदेशालयों से शुरू होगा और 2 फरवरी से 11 फरवरी तक सभी जिलों एवं ब्लॉकों में तिथि वार  जथ्था अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने  बताया कि संघ ने हड़ताल की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत रोक दी है ।

शास्त्री ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल  पूर्व में हरियाणा में हुई राष्ट्रीय व्यापी हड़तालों से  ज्यादा बड़ी और व्यापक होगी उन्होंने कहा कि सरकार  श्रम कानून समाप्ति, रोड सेफ्टी बिल, 2025 बिजली बिल 2025,   नई शिक्षा नीति, अधिनियम व ठेका प्रथा, निजीकरण, विभागों को सुकेडऩा और कच्चे कर्मचारियों को कम वेतन देने सहित शोषण कारी नीतियों के माध्यम से हमला कर रही 12 फरवरी की हड़ताल सरकार की मजदूर जन विरोधी कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा विरोध आत्मक  कदम होगा। 12 फरवरी की हड़ताल में जहां कर्मचारी मजदूर हिस्सा लेंगे वही प्रदेश के सभी किसान संगठन एवं रेहडी पटरी छोटे दुकानदारों से भी इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई।  आज के प्रदर्शन को अन्य के इलावा किसान नेता नवल बाबू, सतपाल नरवत सेवानिवृत कर्मचारी संघ के नेता आशा शर्मा लज्जाराम, सीआईटीयू के नेता वीरेन्द्र डंगवाल,  सर्व कर्मचारी संघ  जगदीश शर्मा अनूप चंडालिया विजय चावला मनोज बालगोहर व विभागों शब्बीर अहमद सुभाष देशवाल सुनील चिंडलीय दिलीप बहुत सोनू हुड्डा आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.