गुरु रविदास जी का समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा पावन कलश : पंकज पूजन रामपाल

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (काशी) की पावन मिट्टी का कलश फरीदाबाद पहुंचा

फरीदाबाद। समरसता संकल्प अभियान के तहत ओल्ड फरीदाबाद स्थित संत रविदास मंदिर में संत गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं पूजन किया गया। संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली “कलश वंदन यात्रा” सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रही है।

कलश यात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पावन मिट्टी से भरे कलश का श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत और पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश को मस्तक से लगाकर संत गुरु रविदास जी को नमन किया और उनके समरसता, सेवा, मानवता तथा समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

भाजपा हरियाणा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक गौरव चौहान को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (काशी) की पावन मिट्टी से भरा कलश प्रदान किया ।

इस अवसर पर भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनकी जन्मस्थली की पावन मिट्टी का यह कलश केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर एकता और सद्भाव के सूत्र में बांधने का प्रेरणा स्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संतों एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती मिल रही है। इस पावन अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, कार्यक्रम जिला संयोजक व एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव चौहान, पार्षद सुमन बाला, नरेश नम्बरदार, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, रमेश जांगड़ा मंडल महामंत्री, ओल्ड फरीदाबाद, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.