किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद। शाकुंतलम इंडोर हॉल, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी सेक्टर 6, फरीदाबाद में 9 एवं 10 मई 2026 को फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ एवं हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित होने वाली दो दिवसीय 25वी रजत जयंती ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में राज्य के 300 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे सपन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त महाअधिवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट विकास वर्मा उपस्थित थे; समारोह की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने की; इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष आनंद मेहता;
राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम चौधरी; एस. आर. एस. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक विनय गोयल; क्रीड़ा भारती फरीदाबाद विभाग संयोजक संदीप सिंह; प्रसिद्ध डॉ बिस्वरूप रॉय चौधरी उपस्थित थे। कल समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एकॉर्ड हॉस्पिटल फरीदाबाद के चेयरमैन ओर्थोपेडिक्स, स्पोट्र्स इंजरी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ युवराज कुमार मुख्य अतिथि होंगे; इस अवसर विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर-11 के प्रधान श्री एस. एन. बंसल; भारत विकास परिषद की अध्यक्ष श्रीमती तमन्ना अग्रवाल; ; ई. एस. आई. हॉस्पिटल के जाने माने सर्जन डॉ हेमंत अत्रि; अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता; शतायु मल्टीस्पेशलटी क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. ललित अग्रवाल होंगे।
‘हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहली बार एसोसिएशन द्वारा पैरा राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपिनशिप का भी आयोजन किया गया है, और सभी खिलाडिय़ों का मेरिट के आधार पर आगामी नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन किया जाएगा। ‘हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग एसोसिएशन’ इस चैंपियनशिप को और बेहतर बनाने के लिए राज्य भर के सभी सम्बंधित खिलाडियों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं. आज के कार्यक्रम में खिलाडियों ने शानदार किकबॉक्सिंग खेल का प्रदर्शन किया है।
