चलती कार में युवकों ने महिला से किया गैंगरेप, फिर फैंककर हुए फरार

फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला रात में ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला को लिफ्ट देने के बहाने से कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी युवक महिला को उसके बताए पते पर ले जाने के बजाय दूसरी जगह ले गए। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको धमकाया और फिर उसके शरीर पर नोचना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला चीखती रही लेकिन, दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कार में ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फरीदाबाद में हुई इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को दहला दिया है। दरिंदों ने महिला के साथ सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म ही नहीं बल्कि चलती कार से उसे फेंक दिया। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

बताया गया कि महिला के चेहरे पर 12 टांके आए हैं। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई वैन भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुरी इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसको रातभर गाड़ी में घुमाते रहे। फिर सुबह तीन बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास फेंककर चले गए।  बताया कि इसके बाद पीडि़ता ने अपनी बहन को फोन किया और पूरा घटनाक्रम बताया। पीडि़ता की आपबीती सुनकर उसकी बहन भी सहम गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.