Faridabad: निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मानव सेवा समिति ने अपने कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जन को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा के संयोजन में कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा,महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, अन्य सदस्य सतवीर शर्मा, आरके सिंगला,भावना जैन, सरिता गुप्ता प्रतिमा गर्ग,शालू शर्मा,नीरज जग्गा,राजराठी, कमला वर्मा,वैभव मंगल,राजेश गुप्ता, गोविंद वर्मा,जसवंत सिंह,शशि गुप्ता,सुष्मिता भौमिक,नीतू,स्नेह लता ने इस पुण्य कार्य में श्रमदान किया। इस अवसर पर संस्थापक अरुण बजाज, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा,अरुण आहूजा व कई महिला सदस्य उपस्थित रहे। सनातन धर्म प्रेमियों ने भी इस पुण्य कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया है।
यह भी पढ़ें
