पश्चिम बंगाल में अराजक शासक ममता बनर्जी का ‘क़ानून’ चलता है-रंजीता मेहता

पंचकूला। पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सेक्टर 16 लेबर चौक में भाजपा महिला मोर्चा पंचकूला की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी का पुतला फूंककर भाजपा ने उनके अत्याचार और अत्यंत असहमति को व्यक्त किया।

अनुराधा वर्मा के साथ हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महसचिव रंजीता मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला महामंत्री परमजीत कौर, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय आहूजा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिया मित्तल, ओबीसी मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता चौहान, तेतरी देवी, माला देवी सहित माता मनसा देवी मंडल की कार्यकारिणी की अनेकों महिलाएं सम्मिलित हुई। रंजीता मेहता ने कहा कि कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज लोगों के उत्पीडऩ और शोषण का बेशर्म अड्डा बन गया है। हमारी बहनों के साथ बलात्कार और दुव्र्यवहार हो रहा है, लेकिन ममता दीदी मूकदर्शक बनकर खड़ी हैं।

टीएमसी के गुंडों के ‘टेप’ से ममता का मुंह बंद है। रंजीता मेहता ने कहा कि निश्चित रूप से, पश्चिम बंगाल राज्य में अराजकता की स्थिति के अलावा और कुछ नहीं है। वहां ‘क़ानून का राज’ नहीं, बल्कि अराजक शासक ममता बनर्जी का ‘क़ानून’ चलता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार जनजातीय समुदाय को मजबूत कर रही है, मुख्यधारा से जोड़ रही है, उनका सशक्तिकरण कर रही है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में गैरकानूनी तरीके से जबरन जनजातीय समुदाय की जमीने छीनी जा रही है।

रंजीता मेहता ने कहा कि जिन महिलाओं का शोषण किया गया, जिनके साथ बलात्कार हुआ, उनके परिजनों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई, ताकि डरा-धमकाकर इस मामले को दबा दिया जाए। ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी बंगाल में टीएमसी के गुंडों को महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने की छूट दे रखी है। इस अवसर पर माता मनसा देवी मंडल के सचिव पारस नाथ मौर्य, मंडल सचिव सत्यनारायण, रामफल पारखी भी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.