मई महीने में सरकार द्वारा चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

फरीदाबाद की सभी वार्ड कमेटियों की बैठक संपन्न

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की सभी वार्ड समितियों की बैठक आज निगम के अटल ऑडिटोरियम बल्लभगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बैठक में पहुंचने पर मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।

कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड कमेटियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहरों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने शहरों में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहयोग करें।

मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में यह भी बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह से दो सप्ताह के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने वार्ड समितियों के सभी सदस्यों और पार्षदों को इस जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा, एडिशनल कमिश्नर एवं जॉइंट कमिश्नर परमजीत चहल, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया, निगम सचिव डॉ. नीतीश परवाल सहित निगम के अधिकारीगण सहित वार्ड संख्या 1 से 46 तक के सभी पार्षदगण तथा तीन नामित पार्षद और उनके नेतृत्व में गठित वार्ड समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने वार्ड समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए शहर को स्वच्छ और हराभरा बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम और वार्ड समितियों के संयुक्त प्रयासों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.