निगम ने 115 बकायेदारों की संपत्ति सील, 41 लाख टैक्स वसूला

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संपत्ति बकायेदारों के खिलाफ शुरु किया गया अभियान बदस्तूर जारी है। संपत्ति कर न जमा करवाने वालों के खिलाफ निगम कर्मचारी सीलिंग की कार्रवाई लगातार कर रहे है। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम के विभिन्न जोनों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सीलिंग की कार्रवाई की, पहले नोटिस दिए गए और टैक्स न जमा करने पर इकाईयों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि निगम की एक सप्ताह में 115 प्रॉपर्टी  टैक्स धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया है और मौके पर कुछ बकाया धारकों ने निगम के खजाने में 41 लाख रुपए जमा कराए हैं। सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अभियान के दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों पर बकाया टैक्स की रिकवरी की कार्रवाई की जा रही। नगर निगम फरीदाबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और राजस्व के मामले में सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.