स्वर लत्ता सिंह हुईं ‘ब्रज गोपी सम्मान’ से अलंकृत

फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल एवं ब्रज गोपी दल के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्माजी जी की नगरी चौमुहाँ-श्री वृन्दावन धाम में आयोजित ब्रज होली महोत्सव के पावन अवसर  फरीदाबाद की स्वर लत्ता सिंह को अन्तर्राष्ट्रीय कथा-वाचक श्री राधे राधे बाबूजी तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज ने ‘ब्रज गोपी सम्मान’ से अलंकृत किए। स्वर लत्ता सिंह को यह सम्मान उनके द्वारा ब्रज ध्वजवाहक के रूप में ब्रज संस्कृति को पल्लवित, पुष्पित तथा फलीभूत करने हेतु सार्थक व समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

श्री राधे राधे बाबूजी तथा संत जय कृष्ण दास महाराज ने स्वर लत्ता सिंह को शुभाशीष देते हुए कहा कि इनकी समर्पित सेवाओं की जितनी प्रसंशा की जाए कम होगी। भविष्य में इनके द्वारा यमुना जी के अविरलता व निर्मलता, गौ वंश संरक्षण तथा संवर्धन, महिलाओं तथा बुजुर्गों के सम्मान सहित विभिन्न कार्यों के प्रति महिलाओं में जागृति तथा सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार गिर्राज प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजवीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पहलवान, जिलाध्यक्ष पं. नरेंद्र शर्मा, मनोज सिसोदिया, सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.