हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले सुमित गौड़

फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और मौजूदा राजनैतिक हालातों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सुमित गौड़ ने कहा कि संजय दत्त जी के रुप में हरियाणा कांग्रेस को एक मेहनती, समर्पित और अनुभवी प्रभारी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नई ऊँचाइयों को छुएगी और दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज़ बुलंद करेगी।

उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस निश्चित रूप से नई ऊर्जा, नई दिशा और नई बुलंदियों की ओर अग्रसर होगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने सुमित गौड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत ऊर्जावान और कांग्रेस के मजबूत स्तम्भ है, फरीदाबाद में वह जिस तरह से लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाते है और कांग्रेस को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से समूचे हरियाणा में वह दौरे शुरु करेंगे, जिसके पहले चरण में जुलाई से प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं तक सीधे संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाएंगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.