RWA सेक्टर 29 के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
फरीदाबाद । आज गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, सेक्टर-29, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा वरिष्ठ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें
शिविर में मारेंगो एशिया हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों एवं चिकित्सा टीम ने लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।आरडब्ल्यूए के प्रधान डॉ. दीपक यादव व टीम ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और भविष्य में भी समय-समय पर इनका आयोजन किया जाना चाहिए।
आरडब्ल्यूए ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले मारेंगो एशिया हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम, सभी स्वयंसेवकों तथा उपस्थित सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया।
