विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के अंतर्गत ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन

फरीदाबाद। विकसित भारत ग्रामीण खेल महोत्सव के तत्वाधान में तथा वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतियोगिता सलासर स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह एनआईटी के विधायक सतीश भगाना के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्म सिंह डागर ने बताया कि चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया था। चार दिवसीय इस चैंपियनशिप में लगभग 550 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कोच श्री विकास डागर, श्री अनमोल जैन, श्री धर्म सिंह डागर, अंतरराष्ट्रीय शूटर श्री कपिल बैंसला, श्री आशीष गुप्ता, विंग कमांडर श्री हरीश चंद्र तथा श्री रामअवतार रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.