SGFI राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीवा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

दिनांक 21/9/2026 फरीदाबाद सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के लिए यह गौरव और हर्ष का अवसर है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने SGFI (School Games Federation of India) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल-कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और अदम्य जज़्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कीं।
हरियाणा राज्य के जींद स्थित इंडस ग्लोबल अकादमी में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच जीवा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की नैनिका सिंह ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं दसवीं कक्षा के आरुष चंदीला ने टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। इसी क्रम में आठवीं कक्षा की छात्रा दृष्टिका सिंह ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उसके शानदार खेल-कौशल और प्रतिभा को देखते हुए उनका SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र में आयोजित होगी। दृष्टिका का चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जीवा परिवार के लिए गर्व का विषय है।
जीवा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे जीवन-मूल्यों को विकसित करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नरजीत कौर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य बच्चों को भी अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच श्री सोनू के समर्पण, मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम की भी सराहना की। उनके कुशल प्रशिक्षण और खिलाड़ियों के प्रति निरंतर मार्गदर्शन ने इस सफलता को नई ऊँचाई प्रदान की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.