एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन
फरीदाबाद। चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को हृदय रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अस्पताल के सीएमडी एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एस.एस. बंसल, डा. सिद्धांर्थ बंसल, डा. ललित कुमार, डा. अजय बेलिया, डा. सुरेंद्र कुमार मीणा, डा. तारिक मौजूद रहे।
इस दौरान अनेकों लोगों को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में 300 से ज्यादा लोगों ने अपने हृदय की जांच करवाकर इस शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में आए लोगों को जागरुक करते हुए डा. एस.एस. बंसल ने बताया कि मौजूदा समय मे गलत खान-पान व जीवनशैली के चलते हृदय रोग से पीड़ित लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हृदय हमारे शरीर का अति महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सही प्रकार से देखभाल करनी चाहिए क्योंकि आज के समय न केवल बुजुर्गाे बल्कि युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले निरंतर बढ़ रहे है, इसलिए समय पर अपने हृदय की जांच करवानी चाहिए और सही खान-पान और व्यायाम इत्यादि करके हम अपने हृदय को सुरक्षित रख सकते है।
इस अवसर पर डॉ. सिद्धांत बंसल ने हृदय रोगों से बचाव एवं रोकथाम विषय पर विशेष जानकारी देते हुए बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, नियंत्रित रक्तचाप एवं ब्लड शुगर, संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम तथा तनाव से बचाव हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को हृदय से संबंधित किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का उद्देश्य लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उचित चिकित्सकीय सलाह के प्रति जागरूक करना है।
यह भी पढ़ें
