राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप शिक्षा के समावेशन पर विशेष बल— सविता तहलान

एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा- निर्देश अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सह प्रिंसिपल डायट गुरुग्राम आदरणीया श्रीमती सुमिता रांगी जी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज आदरणीय श्रीमती सोना यादव जी की देखरेख में पीजीटी बायोलॉजी एवं टीजीटी साइंस शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

ट्रेनिंग विंग के सदस्य डॉक्टर ओमबीर यादव ने बताया कि आज पीजीटी बायोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट प्राध्यापिका श्रीमती सविता तहलान ने “समावेशी शिक्षा एवं एनईपी- 2020″” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के लिए समान अवसर एवं समावेशन पर विशेष बल देती है. उन्होंने सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित समूह की शिक्षा पर विशेष बल दिया. इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंशगति का आणविक आधार विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया.
डाइट प्राध्यापिका श्रीमती नेहा शर्मा ने “”आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल का बायोलॉजी में प्रयोग”” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और विस्तार पूर्वक डिजिटल टूल के बारे में बताया.

टीजीटी साइंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट प्राध्यापक श्रीमान अनिल कुमार जी ने “समावेशी शिक्षा” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता, समानता एवं समावेशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने सभी प्रकार के वर्गों के विद्यार्थियों की समान शिक्षा पर विशेष बल दिया. इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टूल का विज्ञान विषय में प्रयोग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, फोटोसिंथेसिस आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट के प्रभारी श्रीमान पृथ्वीराज जी, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमान अरुण कुमार राघव जी, श्रीमान मुकेश कुमार शर्मा, श्रीमती बलविंदर कौर एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग है.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.