मस्जिद चौक पर स्लिप रोड तैयार, दुकानदारों को दिए नोटिस

फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने रातों-रात नई स्लिप रोड तैयार कर दी है। जिस स्थान पर पहले मस्जिद समेत अन्य निर्माण मौजूद थे, वहां अब सडक़ बनकर तैयार हो गई है। सोमवार सुबह बैरिकेड हटाए जाने के बाद लोगों ने पहली बार इस सडक़ का उपयोग शुरू किया। नगर निगम द्वारा तोडफ़ोड़ कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र से मलबा हटाकर सडक़ निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। शनिवार देर रात शुरू हुई कार्रवाई के दौरान मस्जिद सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया था। निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 से अधिक अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं,

जबकि जिन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, वे अपनी दुकानें खाली कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए रास्ता साफ करने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार और रविवार को दिनभर जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया गया। हटाए गए मलबे को एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में पहुंचाया गया। इसके बाद जमीन को समतल कर सडक़ निर्माण का कार्य शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। मलबने को हटाने के बाद से ही स्लिप रोड़ के निमार्ण की को शुरू कर दिया गया। सोमवार की सुबह जब लोग यहां पहुंचे तो उनको नई बनी सडक़ मिली। पुलिस द्वारा बैरिकेड हटाने के बाद लोगों को चौक पर नई सडक़ दिखाई दी। अब वाहन ड्राइवर इस सडक़ का उपयोग कर रहे हैं।

इससे डबुआ और प्याली चौक की ओर से सैनिक कॉलोनी जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। नई स्लिप रोड की लंबाई लगभग 90 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के शुरू होने से सैनिक कॉलोनी की ओर जाने वाले वाहनों को चौक पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.