सरपंच सूरजपाल भूरा लिया ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता का संकल्प

फरीदाबाद। ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच सूरज पाल( भूरा) ने निक्षय मित्र बनकर क्षय रोग (टीबी) से प्रभावित मरीजों की सहायता करने का सराहनीय निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्हें स्टेट टीबीऑफिसर डॉ राजेश राजू, जिला टीबी ऑफिसर डॉ हरजिंदर सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर कृतिका बंसल,डी आर टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत, कोऑर्डिनेटर साधना टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया। सरपंच ने कहा कि टीबी एक पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

निक्षय मित्र बनकर उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने की पहल की, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके और उपचार सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के स्टेट टीबी आफिसर डॉ राजेश राजू ने  सरपंच की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता से टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। डॉक्टर हरजिंदर सिंह ने अन्य सक्षम नागरिकों से भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेश राजू,डॉ हरजिंदर सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ कृतिका बंसल, सुभाष गहलोत, कोऑर्डिनेटर साधना आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर  टीबी मुक्त हरियाणा और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.