चंडीगढ़। भारतीय ग्रे हॉर्नबिल पक्षी चंडीगढ़ स्थित राजभवन के पास बेहोशी की हालत में गिरा हुआ था। मौके से गुजर रहे देशहित फाउंडेशन के संस्थापक संजीत कुमार सिंह ने देखा कि एक पक्षी सड़क पर गिरा हुआ है। उन्हें लगा कि शायद इस पक्षी ने दम तोड़ दिया है। संजीत कुमार सिंह ने अपनी बाइक को साइड पर लगाकर इस पक्षी को उठाकर साइड करना चाहा, तो उसे पक्षी में हलचल हो रही थी।
पक्षी को संजीत कुमार सिंह ने अपनी बोतल से पानी पिलाया, तो उसमें जान आ गई। पक्षी को देखा तो वह चोटिल था, जिसके वजह से वह बेसुध होकर वहां गिर गया था। संजीत कुमार सिंह ने पक्षी को उठाया और पक्षियों के अस्पताल में ले गए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। संजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुझे ऐसा लगा था कि पक्षी मर चुका है, लेकिन उसे पानी पिलाने के बाद उसमें जान आ गई। इलाज के बाद इस पक्षी को वर्ड पार्क में छोड़ दिया जाएगा।
बता दें कि भारतीय ग्रे हॉर्नबिल (ऑकीसेरॉस बिरोस्ट्रिस ) एक साधारण हॉर्नबिल है जो भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाती है। यह सर्वाधिक वानस्पतिक पक्षी है और आमतौर पर जोड़े में दिखायी पड़ती है। इनमे पूरे शरीर पर ग्रे रंग के रोयें होते हैं और इनके पेट का हिस्से हल्का ग्रे या फीके सफ़ेद रंग का होता है।