सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लोगों को तिरंगा देकर अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया गया ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ” हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत आज सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लोगों को तिरंगा देकर अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया गया ।

ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया की तिरंगा हमारी आन बान शान है और देश को आजादी दिलाने के लिए देशभक्तों ने बहुत बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी है ।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज हर भारतवासी गर्व से तिरंगे को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर लगाकर आजादी के दिन को एक पर्व की तरह मनाता है। संस्था द्वारा 15 अगस्त पर और भी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.