दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर रोहित सिंगला बने चर्चा का केंद्र, ‘लगे रहो’ की थपकी ने बढ़ाया सियासी कद

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा रोड स्थित 15 नंबर कोठी पर हरियाणा कांग्रेस की ताकत एक बार फिर दिखाई दी। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर फरीदाबाद से पहुंचे पूर्व पार्षद एवं युवा नेता रोहित सिंगला अपने समर्थकों के साथ विशेष रूप से चर्चा में रहे। रोहित सिंगला जगन डागर और पूरी टीम के साथ दीपेंद्र हुड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा “हरियाणा की ताकत उसकी एकजुटता है। आज युवाओं की भागीदारी देखकर साफ है कि कांग्रेस का भविष्य मजबूत हाथों में है।”
इसी दौरान रोहित सिंगला की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा “लगे रहो।” इन दो शब्दों को सियासी गलियारों में खास संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

पूर्व पार्षद रोहित सिंगला ने भावुक होते हुए कहा “दीपेंद्र हुड्डा जी हमारे लिए सिर्फ नेता नहीं, बल्कि मार्गदर्शक हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस हरियाणा में फिर से मजबूत होकर उभरेगी। जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।” रोहित सिंगला ने इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आशीर्वाद लिया

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर ने कहा “आज का दिन साबित करता है कि कांग्रेस संगठन में मेहनती कार्यकर्ताओं की पहचान होती है। रोहित सिंगला जैसे युवा नेता पार्टी की रीढ़ हैं।”
टीम और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि
“हरियाणा में बदलाव की लड़ाई युवा नेतृत्व के साथ लड़ी जाएगी।”

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दीपेंद्र हुड्डा द्वारा रोहित सिंगला को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहन देना फरीदाबाद की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस संदेश को स्थानीय राजनीतिक विरोधी किस तरह लेते हैं। लेकिन इतना तय है कि दिल्ली से दिया गया यह संदेश, फरीदाबाद तक गूंज चुका है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.