भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है गणतंत्र दिवस : धर्मवीर भड़ाना

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आरडब्ल्यूए सेक्टर-21डी पार्क में फहराया तिरंगा

फरीदाबाद। शहर के सेक्टर 21- डी के पार्क में आरडब्ल्यूए द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना भाजपा नेता संदीप चपराना और भाजपा नेता सतीश चंदीला ने तिरंगा फहराया ।  इस मौके पर भाजपा नेता सतीश चंदीला  ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का प्रतीक है। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार देता है, साथ ही नागरिक कर्तव्यों का बोध भी कराता है।

उन्होंने  मौजूद लोगों को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया। और  कहा कि गणतंत्र का वास्तविक अर्थ नागरिकों को प्राप्त अधिकारों और जिम्मेदारियों से जुड़ा है। 26 जनवरी वह दिन है, जब भारत के नागरिकों को सच्चे अर्थों में अपनी पहचान और अधिकार  मिले । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम संविधान के आदर्शों को अपने आचरण में उतारें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य करें।  इस मौके पर संजय शुक्ला प्रधान रवा सेक्टर 21 ष्ठ, उप प्रधान रवि शर्मा, महासचिव लोकेश कुमार, धारा चपराना, जयप्रकाश मावी, आर एस नेगी, रणधीर सिंह, मेहर सिंह नरवाल, केके पंत, अश्वनी गुप्ता, श्यामवीर भड़ाना, डीपी शर्मा घनश्याम जायसवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.