मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंचकूला पहुंचने पर रंजीता मेहता ने किया स्वागत
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार रविवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती रंजीता मेहता ने श्री माता मनसा देवी मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायर सिंह सैनी को बुके भेंट किया और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना की। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। रंजीता मेहता ने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी हरियाणा में लोकसभा चुनाव की सभी 10 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में दोबारा से आएगी। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में देश के लोगों की मंगल भविष्य के लिए कामना की।