रंजीता मेहता ने लिया बंतो कटारिया का आर्शीवाद

पंचकूला। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए फील्ड में उतर गए हैं और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जुट गए हैं।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने रविवार को पार्टी के युवा कार्यकर्ता के साथ बैठक की। बैठक में अंबाला लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रहीं बंतो कटारिया भी पहुंची। रंजीता मेहता ने बंतो कटारिया का आर्शीवाद लिया।

बंतो कटारिया ने कार्यकर्ताओं से फील्ड में जाकर पार्टी की नीतियों लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। रंजीता मेहता ने प्रत्येक कार्यकर्ता का उत्साह देखते ही बन रहा है और पंचकूला सीट पर भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर पंचकूला के अभयपुर से विकास बिहना, साहिल जाट, कृष्णपाल, सूरज, प्रकाश मेहता, आनंद, सौरभ, रोहित, सुमित, अजय मंडल, सचिन, रवि, रंजीत, प्रदीप, और आशियाना से विशाल तिवारी, अर्जुन सिंह राजपूत, विकास यादव, विक्कू, सचिन, रवि, राहुल, राधे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.