राजीव कॉलोनी में रैली के लिए रंजीता ने दिया निमंत्रण

पंचकूला। हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने 28 अप्रैल को पंचकूला सेक्टर 16 में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली के लिए राजीव कॉलोनी में लोगों को निमंत्रण दिया। यह रैली अंबाला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में आयोजित की जा रही है। रंजीता मेहता ने लोगों से अधिक से अधिक इस रैली में पहुंचने की अपील की। रंजीता मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबाला के विकास के लिए बंतो कटारिया की जीत बहुत आवश्यक है, इसलिए 25 में को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाजपा के कमल के फूल का बटन दबाकर बंतो कटारिया को भारी मतों से विजई बनाएं।

प्रमोद वत्स, अमित शर्मा, करण दिवाकर, सनी मोरिया, हरेंद्र सैनी, शीशपाल, लक्ष्मी ,भानुमति सतनारायण शर्मा, माधुरी,सतीश चंदेलिया ,मुकेश, सुंदरलाल, तरसेम , सुनील, आनंद, अनिल मौर्य, आनंद, गोल्डी, युवराज कौशिक, अमन, राजेश, दीपक मिश्रा,जिसान भाजपा पंचकूला के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने अपनी ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.