आज दिनक 21-july-2024 को पंचकुला मे रोइंग एसोसिएशन के चुनाव होए ।जिसमे सुधीर शर्मा जी ऑब्ज़र्वर रोइंग एसोसिएशन इंडिया और रिटर्निंग ऑफिसर अंकुर गुप्ता (वकील हाई कोर्ट )
ने चुनाव करवाये इस चुनाव सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। रमणीक सिंह मान (प्रधान), कमला चीमा ( महासचिव),
रवि (उप प्रधान) चुने गए। चुनाव पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
पिछले दस सालों से मौजूदा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता प्रधान पद पर थे जिनकी जगह नव निर्वाचित प्रधान रमणीक सिंह मान ने ली। रमणीक मान ने सभी जिलों से पहुँचे सदस्यों का धन्यवाद किया साथ ही पिछले प्रधान ज्ञान चंद गुप्ता जी का रोइंग एसोसिएशन को नए मुकाम तक पहुचाने के लिए आभार प्रकट किया, साथ ही हरियाणा में रोइंग के प्रति योगदान के लिए गुरुजिंदर चीमा जी का भी धन्यवाद किया , साथ ही उन्होंने हरियाणा में रोइंग को नए मुकाम तक ले जाने के लिए सभी सम्भव प्रयास करने का वादा किया है एवं आने वाले समय में हरियाणा की तरफ से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए भी तैयार किए जाएँगे।
मीटिंग में कुलबिंद्र सिंह चीमा, (सेक्रेट्री फाइनेंस), अतुल कुमार (संयुक्त सेक्रेट्री ), सुभाष ( सेक्रेट्री), साब सिंह ( मुख्य संरक्षक) भी निर्विरोध चुने गए।
मीटिंग में अंबाला से ज़िला प्रधान विनर सिंह, गुरजीत सिंह मेम्बर ,कैथल से ज़िला प्रधान वीरेंद्र सिंह और बलविंदर सिंह मेम्बर,सोनीपत से सुनीता खत्री, गुरविंदर एवं बाकी जिलों से आदि सदस्य भी मौजूद रहे।
