भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी का राकेश धुन्ना टीम ने किया भव्य स्वागत

फरीदाबाद। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, गायक एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी आज फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 स्थित प्रधान राकेश धुन्ना के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर राकेश धुन्ना टीम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राकेश धुन्ना टीम ने मनोज तिवारी एवं उनकी पत्नी को शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान शिव और शिव परिवार का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान राकेश धुन्ना ने कहा कि मनोज तिवारी केवल एक लोकप्रिय कलाकार ही नहीं, बल्कि एक समर्पित जनप्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने समाज और देश की सेवा के लिए निरंतर कार्य किया है। उनका हमारे बीच आना हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

वहीं मनोज तिवारी ने स्वागत के लिए राकेश धुन्ना टीम एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं का स्नेह और सम्मान हमेशा मुझे नई ऊर्जा देता है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। हमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर सुशील शर्मा, सतीश कुमार, राजेंद्र पालीवाल, राजन शर्मा, मनी मेहता, सौरव यादव, गिरधारीलाल अरोड़ा, बी.डी. कुकरेजा, विकास शर्मा, आर.के. सिंह, शिवा विनायक, नितिन शर्मा, जे.के. बडेशरा, अभिनव जैन, शेखर वाजपेयी, विशाल भटनागर, संजीव शर्मा, पूनम आहूजा, अंजू भड़ाना, भानु बिष्ट, सोनिका नेहरा, मधु गंगवार, कीर्ति यादव, कमला भारद्वाज, प्रिया, अंजना भारद्वाज, पूर्णिमा रस्तोगी, पूजा शर्मा, किरण बाली, चंचल नाकरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.